बिग बॉस के घर में हुआ बड़ा बदलाव, सर्कस की थीम पर तैयार होगा बिग बॉस का नया आशियाना

बिग बॉस सीजन 16 (bigg boss season 16) सबसे बहुप्रतीक्षित रियलिटी शो (much awaited reality show) में से एक है। फैंस को इसके ऑन एयर (on air) होने का बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस लंबे समय से फैंस का फेवरेट शो रहा है। इस शो को सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करते हैं। शो के प्रोमो मेकर्स रिलीज कर रहे हैं, जिसे देख कर फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। 1अक्टूबर से शो शुरू होने जा रहा है। तमाम तैयारियां हो चुकी हैं। अब एक नए रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के घर से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आई है। बिग बॉस हाउस में भी काफी कुछ बदलाव किया गया है।

इस बार घर की थीम सर्कस (Theme Circus) पर आधारित होगी। पहले घर में एक बेडरूम होता था, जिसमें सभी को सोना होता था। अब इस बार  5 अलग-अलग बेडरूम होंगे। कमरों के नाम इस प्रकार होंगे, फायर रूम, ब्लैक एंड व्हाइट रूम, कार्ड्स रूम, विंटेज रूम और कैप्टन रूम। हर कमरें को अलग तरह से सजाया गया है। कैप्टन के कमरे को किसी महाराजा के कमरे की थीम के अनुसार सजाया गया है।  घर में ब्राइट कलर रेड, पिंक, गोल्डन, ओरेंज कलर्स का इस्तेमाल किया गया है।

बिग बॉस 16 आज से ठीक 2 दिन बाद शो शुरू हो जाएगा। जल्द कंटेस्टेंट घर में बंद होंगे। नाम फाइनल हो गए हैं। बिग बॉस सीजन 16 शामिल होने वाले कंफर्म कंटेस्टेंट्स है। टीना दत्ता, शालिन भनोट,गौतम विगो, सुंबुल तौकीर, शिव ठाकरे, शिविन नारंग, मान्या सिंह।