कांग्रेस को लगी बड़ा झटका, अश्विनी कुमार ने पार्टी से दिया इस्तीफा

विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) के बीच कांग्रेस (Congress) को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar) ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर कांग्रेस के साथ अपने दशकों पुराने रिश्ते को समाप्त कर दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमार ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को सौंपा है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस के बाहर राष्ट्रीय हितों की बेहतर सेवा कर सकते हैं।’

आपको बता दें कि अश्विनी कुमार की दो पीढ़ियां कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे की वजह बताते हुए कहा कि पार्टी में नेतृत्व की कमी है।’ अश्विनी कुमार ने कहा कि कांग्रेस खुद को फिर से स्थापित करने में असमर्थ रही है और लंगातार धरातल की ओर बढ़ रही है। पूर्व कानून मंत्री ने आगे कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा (Netaji Subhas Chandra Bose Statue) और गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को पद्म भूषण से जुड़े हालिया विवादों ने उनको पद छोड़ने का फैसले करने के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं की वजह से उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का मन बना लिया।