नरसिम्हा राव और कर्पूरी ठाकुर समेत 4 शख्सियतों को दिया गया भारत रत्न

राष्ट्रपति भवन (President’s House) में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने भारत सरकार द्वारा चयनित हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया। भारत रत्न सम्मान समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) भी मौजूद दिखे। कर्पूरी ठाकुर, एमएस स्वामीनाथन, चौधरी चरण सिंह और पीवी नरसिम्हा राव (Karpuri Thakur, MS Swaminathan, Choudhary Charan Singh and PV Narasimha Rao) को भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान मरणोपरांत दिया जा रहा है। वहीं, लाल कृष्ण आडवाणी की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए अगले दिन यानी 31 मार्च को उनके आवास पर उन्हें ‘भारत रत्न’ दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव (मरणोपरांत) को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उनके बेटे पीवी प्रभाकर राव ने प्राप्त किया। बीजेपी नेता एनवी सुभाष ने कहा कि दुखद बात यह है कि जब 2004 से 2014 तक कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी, तब किसी भी कांग्रेस नेता, खासकर गांधी परिवार ने अपनी (पीवी नरसिम्हा राव) पार्टी और पूरे देश के लिए कुछ नहीं किया। प्रधानमंत्री मोदी ने वास्तव में उनके द्वारा इस देश के लिए किए गए बलिदानों, प्रयासों को मान्यता दी है।