
पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) आज दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Punjabi Singer Sidhu Moosewala) के घर पहुंच गए हैं। भगवंत मान पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं। इस मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भगवंत मान से पहले सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली (Gurpreet Singh Banawali) भी मूसेवाला के घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा था। ग्रामीणों के विरोध के बाद आप विधायक को वापस लौटना पड़ा।
आपको बता दें कि गुरप्रीत सिंह बनावली मानसा जिले के सरदुलगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह जब शुक्रवार को मूसेवाला के घर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनके सामने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के विरोध के कारण वह वापस लौट कर चले गए। कहा जा रहा है कि स्थानीय लोग मूसेवाला के घर देरी से आने और सुरक्षा वापस लेने से नाराज हैं।