भगवंत मान बने पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann) पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद (chief minister post) की शपथ ले ली है। भगवंत मान पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री बन गए। उनका शपथ ग्रहण समारोह शहीद भगत सिंह के गांवत खटकड़ कलां में भव्‍य तरीके से हुआ। यह शपथ आज दोपहर साढ़े 12 बजे राज्यपाल बीएल पुरोहित (Banwarilal Purohit) ने दिलाई।

भगवंत मान का शपथ ग्रहण समारोह पंजाब के नवांशहर में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़ कलां में हुआ है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। आपको बता दें कि आप (AAP) ने 117 सदस्यीय विधानसभा में 92 सीटें जीतकर पंजाब विधानसभा चुनव में जीत हासिल की, जो राज्य में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस शपथ ग्रहण समारोह में तीन लाख से अधिक लोग शामिल थे।