सेब खाने के फायदे

सेब (Apple) फलों में सबसे ज्यादा गुणकारी होता है। इसमें मौजूद विटामिन (Vitamin) और पोषत तत्व (Nutritional element) हर तरह की बीमारी के लिए फायदेमंद (Beneficial) होती है। मोटापा हो या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं इसे खाने से बहुत राहत मिलती है। जो लोग खाली पेट रोजाना सुबह 1 सेब का सेवन करते हैं, उनकी प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाती है। आइए जानें इससे मिलने वाले फायदे…

खून की कमी
आयरन की कमी होने पर शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसका सीधा असर खून पर पड़ता है। रोजाना खाली पेट सेब का सेवन करने से एनिमिया से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है जो खून को साफ करने का भी काम करता है।

कब्ज से छुटकारा
सुबह पेट न साफ हो तो सारा दिन परेशानी रहती है। कब्ज,गैस और पाचन क्रिया से परेशान हैं तो खाली पेट सेब का सेवन करें। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को धीरे-धीरे बिना नुकसान कम करता है। इसकी जगह पर सेब का मुरब्बा भी खा सकते हैं।

दांत मजबूत
सेब बैक्टीरिया और वायरस को दूर भगाता है। इससे दांत से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं। पायरिया रोगी को सेब का सेवन जरूर करना चाहिए। इसका छिलका कैविटी को दूर करने का भी काम करता है।

ब्लड शुगर कंट्रोल
सेब डायबिटीज रोगी के लिए बैस्ट है। सेब को छिलके समेत खाने से खून में शूगर लेवल कंट्रोल रहता है।