पाम ऑयल के निर्यात पर लगी रोक

पाम ऑयल (palm oil) के उत्पादन के मामले में इंडोनेशिया दुनिया (indonesia world) का सबसे बड़ा निर्यातक है। लेकिन फिलहाल देश खुद स्थानीय स्तर पर इसकी कमी से जूझ रहा है। आपको बता दे की इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विडोडो पामोलिन के तेल यानी पाम ऑयल और इसके कच्चे माल के निर्यात पर रोक लगाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश में पाम ऑयल के उत्पादन पर लगातार नज़र रखी जाएगी, देश में ‘सस्ते और भरपूर मात्रा में’ पाम ऑयल की सप्लाई सुनिश्चित करने के बाद ही रोक उठाने को लेकर विचार किया जाएगा।
एक वीडियो में राष्ट्रपति जोको विडोडो ने शुक्रवार को कहा कि उनका उद्देश्य देश में खाने के सामान की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। पाम ऑयल के निर्यात पर लगी रोक अगले फ़ैसले तक लागू रहेगी।
इंडोनेशिया में बड़े पैमाने पर पाम के पेड़ों की खेती होती है, इसके फल से पाम ऑयल का उत्पादन किया जाता हैं। जिससे रसोई का तेल बनाया जाता है। इसके अलावा डिटर्जेंट, शैंपू, टूथपेस्ट, चॉकलेट, डोनट और लिपस्टिक तक में इसका इस्तेमाल होता है. दुनिया के कुछ हिस्सों में इसका इस्तेमाल बायोफ्यूल में भी होता है।