
राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) की ऐतिहासिक जामा मस्जिद (Jama Masjid) इन दिनों एक नोटिस की वजह से विवादों में चल रही है। मस्जिद में जगह-जगह एक नोटिस लगा दिया गया है। इस नोटिस में लिखा है कि जामा मस्जिद में अकेले लड़की या लड़कियों का दाखिला मना है। इस नोटिस के सामने आते ही बवाल मच गया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) ने कड़ी आपत्ति जताई है। इस बात पर जोर दिया गया है कि तालिबान के इस फैसले को भारत में मान्यता नहीं दी जा सकती है। अब इस विवाद पर जामा मस्जिद पीआरओ (PRO) अधिकारी ने सफाई दी है।
जामा मस्जिद के पीआरओ अधिकारी ने कहा है कि महिलाओं की प्रवेश पर रोक नहीं लगाई गई है। जब लड़कियां अकेले आती हैं तो गलत काम होता हैं, वीडियो बनाए जाते हैं। परिवार या फिर विवाहित जोड़ों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। इसे मिलन स्थल बनाया जाए, यह स्वीकार्य नहीं है।