
भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से (Flood due to heavy rain) असम और बिहार में हाल-बेहाल है (Bad condition in Assam and Bihar)। दोनों राज्यों में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
असम में अब तक बाढ़ और भूस्खलन से 110 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 84 लोग बाढ़ से तथा 26 लोग भूस्खलन से मारे गए। 27 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से पीड़ित हैं। इसके अलावा 2,633 गांव में 1.14 लाख हेक्टेयर खेत पानी में डूब चुके हैं। वहीं 47,000 से ज्यादा लोग अपना घर छोड़कर कैंपों में रहने को मजबूर हैं। 202 तटबंध और 167 पुल भी टूट गए हैं।
वहीं, बिहार के 8 जिलों में सैकड़ों गांव डूब गए हैं। दरभंगा, खगड़िया, सीतामढ़ी, मुंगेर, छपरा, मधुबनी, मधेपुरा और मुज़फ्फरपुर में सभी जगह पानी भरा है। भारी बारिश के बीच बिजली गिरने के कारण राज्य में 160 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।