आज बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती

बाबासाहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर (Babasaheb Dr. Bhim Rao Ambedkar) की जयंती (Anniversary) 14 अप्रैल को होती है। इस साल बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 132वीं जयंती मनाई जा रही है। डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान (Indian Constitution) के निर्माता के रूप में जाना जाता है। उनकी भूमिका संविधान निर्माण में तो अतुल्य थी ही, साथ ही दलित समाज के उत्थान में भी महत्वपूर्ण रही। उनका जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के महू में एक गांव में हुआ था। उस दौर उन्हें आर्थिक और सामाजिक भेदभाव का सामना करना पड़ा था। बेहद कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई करने वाले बाबा साहेब को स्कूल में भी भेदभाव का सामना करना पड़ा था। डाॅ. आंबेडकर का संघर्ष और सफलता की जीवन गाथा सभी के लिए एक प्रेरणा है। उनके विचार महिलाओं को पुरुषों के बराबर होना, अल्पसंख्यकों और गरीबों को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने के लिए प्रेरित करते हैं।