
अयोध्या (Ayodhya) में एक बार फिर भगवान श्रीराम (Lord Shri Ram) की नगरी भव्य दिवाली मनाने को तैयार है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) दिवाली की खास तैयारियों में जुटे हैं। बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद अयोध्या का दौरा किया और 23 अक्टूबर को होने वाले दीपावली पर्व की तैयारियों का जायजा लिया।
इस बार यह दीपावली पर्व और भी भव्य और दिव्य होगा। जानकारी के मुताबिक इस बार गाय के गोबर से बने 1.25 लाख से ज्यादा दीपक जलाए जाएंगे। करीब 17 लाख मिट्टी के दीए अयोध्या शहर को रौशन कर नया विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
आपको बता दें कि अयोध्या शहर पिछले साल 12 लाख मिट्टी के दीयों से जगमगा उठा था। दीया गिनने के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी। 36 हजार लीटर सरसों के तेल का इस्तेमाल कर 32 टीम ने मिलकर 12 लाख दीपक प्रजवल्लित किए थे।