12 लाख दीयों से जगमगाएगा अयोध्या

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। आज छोटी दीवाली के मौके पर अयोध्या में दीपोत्सव पर लाखों दिए जलाए जाएंगे। मंदिरों, बाजारों, घरों से लेकर बड़ी-बड़ी इमारतें दीपोत्सव और दिवाली के लिए पर्व के लिए दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। आज अयोध्या में 12 लाख दीये जलाए जाएंगे। इनमें 9 लाख दीये सरयू किनारे स्थित राम की पैड़ी पर और 3 लाख दीये अयोध्या के मठ मंदिरों में जलाए जाएंगे। इस आयोजन की गवाह बनने के लिए ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ की टीम भी अयोध्या नगरी पहुंच चुकी है।