सिक्किम में भीषण हिमस्खलन से सात पर्यटकों की मौत

सिक्किम (Sikkim) की राजधानी गंगटोक (Capital Gangtok) में मंगलवार (04 अप्रेल 2023) को भारी हिमस्खलन (Heavy Avalanche) हुआ। इसमें 7 पर्यटकों की मौत हो गई। मरने वालों में चार पुरुष, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। इश हादसे में 11 लोग घायल हो गए। हिमस्खलन के बाद कई पर्यटकों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है। बचाव अभियान जारी है। हिमस्खलन के दौरान क्षेत्र में 150 से अधिक पर्यटकों के होने की सूचना मिली है। सिक्किम नाथुला सीमा क्षेत्र में भारी हिमस्खलन से सात पर्यटकों की मौत हो गई और 11 घायल हो गए।

सेना के अधिकारियों ने कहा कि गंगटोक को नाथुला से जोड़ने वाले जवाहरलाल नेहरू रोड पर 15वें मील की दूरी पर हिमस्खलन में सात पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि कई और लोगों के बर्फ में फंसे होने की आशंका है। हिमस्खलन मंगलवार को सुबह करीब 11.30 बजे हुआ।