विश्व कप 2023 (world cup 2023) के ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सफर को एक और झटका लगा है। ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) पहले ही चोटिल हो चुके हैं और अब धाकड़ ओपनर मिचेल मार्श (Opener Mitchell Marsh) विश्व कप के बीच ही अचानक घर लौट गए हैं. मार्श निजी वजहों के कारण ऑस्ट्रेलिया लौटे आए हैं। इसका मतलब है कि वह अब शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। मार्श कब लौटेंगे इसे लेकर फिलहाल तस्वीर साफ नहीं है। इससे पहले, ग्लेन मैक्सवेल गोल्फ खेलते समय चोटिल हो गए थे और वह भी इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे। अब मार्श के पर्थ लौटने के कारण ऑस्ट्रेलिया के पास इंग्लैंड के खिलाफ मैच में प्लेइंग-11 चुनने के लिए केवल 13 खिलाड़ी ही बचे हैं।