45 दिनों के लिए बंद होगा आश्रम फ्लाईओवर

साउथ दिल्ली (South Delhi) को नोएडा (Noida) से जोड़ने वाला आश्रम फ्लाईओवर (Ashram Flyover) डेढ़ महीने के लिए बंद रहेंगा। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक, आश्रम फ्लाईओवर 1 जनवरी से 45 दिनों के लिए बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ की सड़क चालू रहेगी। लोगों को इस बात की जानकारी देने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों पर साइन बोर्ड लगाएगी और डायवर्सन करेगी। ताकि ज्यादा परेशानी न हो।

आपको बता दें कि आश्रम फ्लाईओवर से गुजरने वाले साउथ दिल्‍ली, ईस्ट दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। अगले हफ्ते से आश्रम फ्लाईओवर का एक्सटेंशन वर्क शुरू किया जाएगा, जिसके लिए दोनों कैरिज वे पर ट्रैफिक रोक दिया जाएगा। एक्सटेंशन पूरा होने में फरवरी 2023 के दूसरे हफ्ते तक का वक्त लग सकता है। पुलिस ने पीडब्ल्यूडी को काम पूरा करने के लिए 45 दिन का समय दिया है। आपको बता दें इससे पहले आश्रम फ्लाईओवर को 25 दिसंबर से बंद किया जाना था, लेकिन अब ये तारीख एक जनवरी कर दी गई है।