आज आश्रम फ्लाईओवर का उद्धाटन

दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) ने आश्रम फ्लाईओवर (Ashram Flyover) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की जमकर तारीफ की। साथ ही प्रदेश में पिछली सरकारों के कर्यों की आलोचना की। उन्होंने कहा, ‘पिछले 65 वर्षों में 74 फ्लाईओवर बनाए गए। जबकि हमारी सरकार ने केवल 7 साल में 27 फ्लाईओवर बनाए। आश्रम फ्लाईओवर के शुरू होने से अब लाखों लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।

आज सुबह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘आश्रम फ्लाईओवर खुलने का इंतजार अब खत्म हुआ। आज मैं इसका उद्घाटन करूंगा और पांच बजे शाम से लोग इसका लाभ उठाने लग जाएंगे।’ फ्लाईओवर से नोएडा और दिल्ली के बीच आने-जाने वाले लाखों वाहनों को जाम से मुक्ति मिल सकेगी।