पंजाब में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार की घोषणा

पंजाब (Punjab) में अगले महीने विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होने जा रहे हैं। आज आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने मुख्यमंत्री उम्मीदवार (chief ministerial candidate) की घोषणा कर दी है। मोहाली (Mohali) में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने भगवंत मान (Bhagwant Mann) के नाम पर मुहर लगा दी। साथ ही अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान को अपना छोटा भाई बताया। भगवंत मान 2014 से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य हैं। मई 2014 में भगवंत मान पंजाब के संगरूर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। वह लगातार दो बार संगरूर लोकसभा सीट जीते हैं।

भगवंत मान ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत मनप्रीत सिंह बादल की पार्टी पंजाब पीपल्स पार्टी से की थी। वह 2012 में लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे लेकिन हार गए। बाद में मनप्रीत कांग्रेस में शामिल हो गए और भगवंत मान आम आदमी पार्टी में आ गए।