छह महीने बाद अपने वतन लौटी अंजू

इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ अंजू 6 महीने बाद पाकिस्तान से भारत लौट आई हैं। आपको बता दें, अंजू फातिमा बनकर अपने बच्चों के पास लौट आई है। जो अपने पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने पाकिस्तान गई थी। जहां उसने अपने प्रेमी नसरुल्लाह से शादी कर ली।

अंजू के पाकिस्तान लौटने के पीछे की वजह उनके बच्चे हैं जहाँ से मिलने के लिए वह भारत आई हैं। इसे लेकर पाकिस्तानी पति नसरूल्लाह ने खुलासा किया था कि अंजू अपने बच्‍चों से मिलने के लिए भारत लौटी है और जल्‍द ही पाकिस्‍तान आ जाएगी। अंजू गत जुलाई में वीजा लेकर पाकिस्‍तान गई थी और वहाँ उसने नसरुल्‍लाह से शादी कर ली। अंजू ने इस्‍लाम धर्म अपना लिया और उसका नाम फातिमा रखा गया था।

आपको बताते चलें, अंजू के बच्‍चे अरविंद के पास हैं और उन्‍होंने साफ कहा है कि अंजू को मिलने नहीं देंगे। वहीं इस पूरे मामले पर जांच होगी। बता दें, पति अरविंद पुलिस के पास भी जा चुके हैं और अंजू से पूछताछ भी हो सकती है।