अनीता भटनागर जैन नेशनल बुक ट्रस्ट की ट्रस्टी बनीं

कई अहम प्रशासनिक पदों पर रहने वाली पूर्व अपर मुख्य सचिव अनीता भटनागर जैन (Anita Bhatnagar Jain) को, मानव संसाधन विकास मंत्रालय (Human resource development ministry), भारत सरकार (Indian government) ने नेशनल बुक ट्रस्ट (National Book Trust) में तीन साल के लिए बोर्ड का ट्रस्टी नामित किया है। अनीता के साथ-साथ देश के 13 अन्य लेखक व साहित्यकार बोर्ड में नामित किए गए हैं। इन्हीं में से दो व्यक्तियों को, एनबीटी की वित्तीय समिति में तीन वर्ष हेतु, सदस्य नामित किया गया है, जिनमें से एक सदस्य अनीता भटनागर जैन हैं। डॉक्टर जैन के अब तक 50 से अधिक विभिन्न प्रकार के लेखन प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने मुख्य रूप से बच्चों के लिए, पर्यावरण व नैतिकता के विषय पर केंद्रित कहानियां लिखी हैं, जो कि उनके प्रशासनिक अनुभव पर आधारित हैं। उनकी पहली पुस्तक ‘दिल्ली की बुलबुल’ कैलिफोर्निया में पाठ्यक्रम में लागू की गई है।