तनाव के बीच, मास्को में चीन और भारत के रक्षा मंत्रियों की मुलाकात संभव

लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल (LAC) पर तनाव के बीच मॉस्को में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Minister Rajnath Singh) चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगही (Wei Fenghi) से मुलाकात कर सकते हैं। वेई फेंगही ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की अहम बैठक से अलग भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक की इच्छा जताई है। राजनाथ सिंह और वेई दोनों इस समय एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए अभी रूस की राजधानी मॉस्को (Capital Moscow) में हैं। मिली जानकारी के अनुसार, चीनी पक्ष ने भारतीय मिशन को दोनों रक्षा मंत्रियों के बीच एक बैठक की अपनी इच्छा से अवगत कराया है। आपको बता दें कि भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंगाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेने के लिए इस समय 3 दिवसीय यात्रा पर रूस गए हुए हैं। यह बैठक रूस के शहर मॉस्को में आयोजित की जा रही है। रक्षा मंत्री की करीब 2 महीनों में यह दूसरी रूसी यात्रा है।

इस यात्रा के दौरान भारत और रूस ने, अत्याधुनिक एके-203 रायफल को भारत में ही बनाने के लिए, एक बड़े समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। इस समझौते में एके-203 रायफल और एके-47 रायफल के नवीनतम और सर्वाधिक प्रारूप पर सहमति जताई गई है, जो भारतीय सेना में ‘इंडियन स्मॉल ऑर्म्स सिस्टम’ (इनसास) 5.56×45 मिमी रायफल की जगह लेगा।