राजधानी दिल्ली में जलभराव वाले इलाकों में सभी स्कूल रहेंगे बंद

देश की राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) में यमुना (Yamuna) का जलस्तर (water level) लगातार बढ़ रहा है, जिससे नदी के आसपास के इलाकों में बाढ़ आ गई है। दिल्ली सरकार फिलहाल केंद्र की मदद से राहत बचाव कार्य में जुटी है और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचे इलाकों में पहुँचाया जा रहा है। इस बीच, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

आपको बता दें कि दिल्ली में यमुना का खतरनाक स्तर 205.33 मीटर है, जबकि इस समय दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर 208.52 मीटर तक पहुँच गया है। इससे पहले 1978 में यमुना का अधिकतम जलस्तर 207.49 मीटर तक पहुंचा था, उस समय दिल्ली में बाढ़ आई थी। दिल्ली का 45 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया है और यमुना का जलस्तर इससे भी आगे पहुंच गया है।