अक्षय कुमार की माँ का निधन

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार (Actor Akshay Kumar) की माँ अरुणा भाटिया (Aruna Bhatia) का कल मुंबई में निधन हो गया है। इसकी जानकारी अक्षय ने खुद ट्वीट करके दी। उन्होंने लिखा कि वह मेरी सबकुछ थी। आज मैं बहुत दर्द में हूँ। ये दर्द असहनीय है। आज सुबह उनका निधन हो गया। वह इस दुनिया को छोड़कर अब दूसरी दुनिया में पापा से फिर मिल गईं।मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं। ओम शांति. बता दें कि अक्षय कुमार मां की तबीयत खराब होने की वजह से कुछ दिन पहले ही लंदन से शूटिंग छोड़कर वापस मुंबई लौट आए थे। वह आईसीयू में भर्ती थीं। अक्षय ने परिवार में चल रहे इस मुश्किल वक्त को लेकर भी बात की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके परिवार को दुआओं की जरूरत है।