अखिलेश यादव ने दी अपने पिता को मुखाग्नि

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Former Chief Minister and Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का अंतिम संस्कार उनके पैत्रिक गांव सैफई के मेला ग्राउंड में राजकीय सम्मान के साथ किया। उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव को नम आंखों के साथ मुखाग्नि दी। नेताजी के अंतिम संस्कार से पहले उनकी एक झलक पाने के लिए बडी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई दिखी।

मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार से पहले उनके पार्थिव शरीर को इटावा के सैफई मेला ग्राउंड में अंतिम संस्कार के लिए रखा गया था। जहाँ परिवार के साथ ही उनके चाहने वाले लोगों ने उनका दर्शन किया। मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में कई राज्यों के सीएम के साथ-साथ पार्टी और विपक्ष के कई बड़े नेता तथा अनिल अंबानी, अभिषेक बच्चन और जया बच्चन भी मौजूद थे।