दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हालात गंभीर

रविवार से उत्तर-पूर्वी दिल्ली (North East Delhi) में नागरिकता कानून संशोधन (CCA) के कारण हुए हिंसक प्रदर्शनों से कोहराम मचा हुआ है। आज सुबह फिर से मौजपुर और ब्रह्मपुरी इलाके में पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके चलते दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्कलेव और शिव विहार समेत 5 मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया है। इस प्रदर्शन में अब तक 7 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्सटेबल रतनलाल भी शामिल हैं। 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इस बीच पुलिस ने कल गोली चलाने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में धारा 144 लगा दी है तथा इलाके के सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।