कोरोना के बाद जानवरों में ग्लेंडर वायरस

कोरोना वायरस (Corona Virus) के बाद गुजरात (Gujrat) में एक नया वायरस पाया गया। इसका नाम है ग्लेंडर वायरस (Glander Virus)। यह वायरस जानवरों से इंसान में फैल जाते हैं। ये इतने खतरनाक हैं कि पहले ये हवा में फैलते हैं, उसके बाद ये जानवरों में घुसते हैं, फिर वहाँ से इंसान में फैल जाते हैं। गुजरात के संतरामपुर स्थित प्रतापपुरा इलाके में घोड़ों में ग्लेंडर (Glander in Horses) नामक वायरस पाया गया। सबसे पहले एक घोड़े के बीमार होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। जब उसकी जांच की गई तो पता चला कि उस घोड़े में ग्लेंडर नामक वायरस है। कुछ ही समय में उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसके साथ के चार घोड़ों की भी जांच की गई, जिसमें सभी ग्लेंडर वायरस से ग्रस्त पाए गए। इसके बाद वन विभाग की ओर से इन चारों घोड़ों को जहरीला इंजेक्शन देकर मार दिया गया और उन्हें दूर जाकर दफना दिया गया। इसके बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। आस-पास के सभी पालतू जानवरों की जाँच की जा रही है। साथ ही उन घोड़ों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जाँच की जा रही है।