
श्रद्धा हत्याकांड मामले (Shraddha Murder Case) में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले में आरोपी आफताब (accused Aftab) ने कोर्ट में सच कबूल कर लिया है। आपको बता दें, आफताब की पुलिस कस्टडी आज खत्म होने वाली थी। आफताब को विशेष सुनवाई के तहत न्यायालय में पेश किया गया। इस दौरान आफताब ने जज के सामने कहा कि जो कुछ भी हुआ, वो HEAT OF THE MOMENT था। यानी जो उसने किया, वो बिना सोचे समझे गुस्से में किया।
आपको बता दें, श्रद्धा और आफताब दोनों साथ लिव-इन में रह रहे थे। श्रद्धा के परिवार वालों को ये रिश्ता मंजूर नहीं था, जिसके चलते कई साल पहले उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। तभी से दोनों दिल्ली के महरौली इलाके में रह रहे थे। बताया गया कि दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा था। दोनों अक्सर झगड़ते रहते थे। इस कारण आफताब ने श्रद्धा को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी आफताब ने जेल जाने से बचने के लिए जो काम किया वो काफी घिनौना था। उसने श्रद्धा के शरीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर फ्रिज में रखा और धीरे-धीरे उन टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा।