अडानी ग्रुप खरीदने जा रहा है एनडीटीवी में हिस्सेदारी

देश के जाने माने गौतम अडाणी (gautam adani) की अगुवाई वाला अडाणी ग्रुप (Adani Group) अब मीडिया क्षेत्र में भी अपना दांव खेलने वाला है। जानकारी के मुताबिक, अडाणी ग्रुप मीडिया समूह एनडीटीवी (NDTV) में 29.18% की हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। वर्तमान में एनडीटीवी ग्रुप (NDTV Group) के पास तीन राष्ट्रीय टीवी चैनल और कई डिजिटल प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। एनडीटीवी देश के अग्रणी मीडिया समूहों में शामिल रहा है।