फिल्‍म ‘विवाह’ की अभिनेत्री अमृता राव हुई प्रेग्नेंट

फिल्‍म ‘विवाह’ में अपनी सादगी से दर्शकों का दिल जीतनेवाली बॉलीवुड़ अभिनेत्री अमृता राव (Amrita Rao) जल्द ही माँ बनने वाली हैं। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा है। उनके साथ में उनके पति आरजे अनमोल (RJ Anmol) भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में अमृता सफेद कपड़ों में नजर आ रही हैं। उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में ज्यादातर लोगों को मालूम नहीं था। उनके करीबी लोग ही इस बारे में जानते हैं। वह लॉकडाउन से पहले प्रेग्नेंट हुई थीं और वह काफी खुश हैं। अमृता और अनमोल दोनों अपनी जिंदगी को बेहद निजी तौर पर जीते हैं। 7 सालों तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने 15 मई 2016 को मुंबई में शादी कर ली थी।