किसान आंदोलन के समर्थन में, अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने कहीं ये बातें

पिछले कई दिनों से नए कृषि कानूनों (Agricultural laws) के खिलाफ किसानों का आंदोलन चर्चा में है। बॉलीवुड (Bollywood) के कई सितारों (Many stars) ने इस किसान आंदोलन का समर्थन किया है। इनमें स्वरा भास्कर, सोनू सूद, रिचा चड्डा, तापसी पन्नू, दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा सहित कई अन्य कलाकार शामिल हैं। अब सोनम कपूर (Sonam Kapoor) का भी नाम इसमें जुड़ गया है। सोनम ने सोशल मीडिया पर किसानों की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा है कि जब तक जुताई शुरू नहीं होती, दूसरे काम नहीं चल पाते। इसलिए किसान हमारी सभ्यता के संस्थापक हैं। सोनम कपूर के पति आनंद अहूजा ने लिखा हमें किसान की समस्याओं के बारे में सुनना चाहिए। क्या कोई ऐसी व्यवस्था है, जो न्यूनतम समर्थन मूल्य सुरक्षित कर सके। हम प्राइवेट कंपनी द्वारा किसानों के शोषण को कैसे रोक पाएंगे। भ्रष्टाचार को रोकने के लिए और किसानों की आजीविका सुरक्षित कराने के लिए क्या किया गया है। कोई भी परिवर्तन लागू करने से पहले इन सब चिंताओं को दूर किया जाना चाहिए।