अभिनेता दिलीप कुमार की अचानक तबीयत खराब, हिंदुजा अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड़ (Bollywood) के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की अचानक तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल (Hinduja Hospital) में आज सुबह भर्ती किया गया है। अभिनेता को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और उसके बाद उन्हें आज भर्ती कराया गया। दिलीप साहब के ट्विटर हैंडल (Twitter handle) से ट्वीट करते हुए जानकारी दी गई है कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। उन्हें सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी। डॉक्टर नितिन गोखले की देख-रेख में उनकी जांच चल रही है।

आपको बता दें, पिछले महीने भी दिलीप कुमार को इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उन्हें रूटीन चेकअप के लिए भर्ती किया गया था। हालांकि, टेस्ट होने के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।