
हाथरस कांड (Hathras case)में अब एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया था। अब इन आरोपियों ने जेल से पुलिस अधीक्षक को एक पत्र लिखा है (Letter to SP of Police)। इसमें आरोपियों ने खुद को बेकसूर बताया है। इसमें सबूत के तौर पर चारों आरोपियों संदीप, रामू, रवि और लवकुश ने अपने हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान भी लगाए हैं। घटना के मुख्य आरोपी संदीप ने बताया कि पीड़िता से उसकी दोस्ती थी। दोनों की आपस में बातचीत भी होती थी। इस बात की जानकारी पीड़िता के परिवार वालों को हो गई थी। इसके बाद पीड़िता की मां और भाई ने उसकी पिटाई की थी जिससे उसकी मौत हो गई (Mother and brother of victim killed her)। जैसे ही इसकी जानकारी इन चारों को लगी तो ये सभी मौके पर पहुंचे गए। उन्होंने पीड़िता को पानी भी पिलाया था। खुद को फंसा देखकर परिवार वालों ने उल्टा इन चारों को ही फंसा दिया। आरोपियों ने पुलिस से न्याय की मांग की है।