पंजाब में भी आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के बाद इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने प्रेस कॉन्फेंस कर ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) में पंजाब की सभी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की सीटों पर किसी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी ने पंजाब की 13 लोकसभा सीट के लिए करीब 40 उम्मीदवारों को शार्टलिस्ट किया है। आम आदमी पार्टी 13 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के लिए सर्वे करा रही है।

आपको बता दें कि इससे पहले तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने भी ऐलान किया था कि वह पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ेगी क्योंकि पार्टी ने कई प्रस्ताव दिए थे, जिन पर इंडिया गठबंधन में विचार नहीं किया गया है। ममता बनर्जी की नाराजगी सामने आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने तुरंत प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि ममता के बिना इंडिया के गठबंधन की कल्पना नहीं की जा सकती है।