दिल्‍ली के लाजपत नगर में एक महिला की गला घोंटकर की हत्या

राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के लाजपत नगर इलाके (Lajpat Nagar area) में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या (Murder) कर दी गई। मृतक महिला का नाम कुलवंत कौर सेठी था। उनकी उम्र करीब 75 वर्षीय थी और वे लाजपत नगर के अमर कॉलोनी में अकेली रहती थीं। मंगलवार की शाम (8 नवंबर 2022) करीब 5 बजे जब उनकी मेड घर पर पहुंची तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद मेड ने धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर बुजुर्ग महिला बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। यह देखकर मेड घबरा गई।

इसके बाद मेड ने मकान की दूसरी मंजिल पर रहने वाली बुजुर्ग महिला की देवरानी को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस (Police) को इस घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद महिला कुलवंत कौर सेठी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिवार के मुताबिक मृतक महिला के गले पर चोट के निशान थे। उसके कानों के कुंडल और चेन भी गायब थे। पुलिस ने केस दर्ज कर इस मामले की जाँच कर रही है।