राजधानी दिल्ली (Capital Delhi) के एक पार्क में लड़कों के बीच झगड़े के दौरान मारपीट हो गई। यह सारा मामला नंदनगरी इलाके घNandnagari locality) का है जहां एक लड़के ने दूसरे पर लात-घूंसे बरसा दिए। मारपीट के दौरान नबालिग अचेत हो गया। बेहोशी हालत में नबालिग को उसके दोस्त उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र 13 वर्षीय थी। जानकारी के मुताबिक हुसैन परिवार के साथ नंद नगरी इलाके में रहते थे। दोपहर के समय पार्क में लड़के आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान दो लड़कों में किसी बात पर बहस होने लगी। यह बहस गाली-गलौज तक पहुँच गई। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई। दोस्तों ने रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन दोनों आपस में मारपीट करते रहे और 13 साल के लड़के पर बुरी तरह लात-घूंसे बरसा दिए। जिसके चलते वह अचेत होकर नीचे गिर पड़ा और उसकी आंखें बंद हो गई। यह देखकर पिटाई करने वाला लड़का वहां से भाग गया। अन्य तीन दोस्त बेहोशी की हालत में नाबालिग को पास के अस्पताल में ले गए। जहां पीडि़त लड़के की मां भी पहुंच गई। डॉक्टर ने तुरंत दूसरे अस्पताल ले जाने की सलाह दी। ई.रिक्शा में लड़के को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसने हादसे के समय वहां मौजूद एक लड़के के बयान पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी लड़के को पकड़ लिया गया है। पुलिस पूछताछ कर मामले की जाँच कर रही है।