
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (National Capital Delhi) में एक नाबालिग लड़के की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में मामले की गुत्थी सुलझा ली है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम आलम (Alam) बताया जा रहा है, जिसकी उम्र 16 साल है।
जानकारी के मुताबिक आलम एक लड़की से प्यार करता था और कुछ दिनों पहले उस लड़की को किसी और से प्यार हो गया, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं, जिससे आलम काफी परेशान रहने लगा था। जिसके बाद आलम लड़की और यामीन को परेशान करना शुरू कर दिया। उसके बाद फिर यामीन ने गुस्से में आकर आलम को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया।
आपको बता दें कि इस हत्याकांड में यामीन के साथ लड़की का भाई साहिल भी शामिल था। आलम और लड़की एक ही ईमारत में रहते थे और दोनों के अच्छी दोस्ती थी। जानकारी के मुताबिक, आलम 2022 में नोएडा में चोरी के एक मामले में पकड़ा गया था, जिसके बाद उसे सुधार गृह भेज दिया गया था। जहाँ वह 5 मार्च 2022 तक रहा। जब वह सुधार गृह से लौटा तो उसे पता चला कि लड़की अब उससे प्यार नहीं करती, जिसके बाद आलम ने गुस्से में आया और यामीन और लड़की को धमकी देने लगा।