
महाराष्ट्र (Maharashtra) में एक दर्दनाक घटना घटी है। जहाँ एक मकान में आग लगने से 7 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में तीन महिलाएँ, दो पुरुष और बच्चे शामिल हैं। आग की इस भीषण घटना से आसपास के इलाकों में भी कोहराम मच गया। हादसे इतनी सुबह हुआ कि पहले तो आस-पड़ोस के लोग कुछ समझ ही नहीं पाए। जब तक घटना की भयावहता का एहसास हुआ तब तक घर जलकर राख हो गया। वहीं, सुबह चार बजे सभी पीड़ित गहरी नींद में सो रहे थे। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, आग की लपटों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। भागने का कोई रास्ता नहीं था।