
नए साल की सुबह झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur, Jharkhand) मे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 6 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि इस घटना मे 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए जमशेदपुर टाटा मुख्य अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। सभी मृतक सरायकेला-खरसावा जिले के आदित्यपुर के आरआईटी थाना अंतर्गत बाबा आश्रम के रहने वाले थे।
घटना के संबंध में बताया जाता कि सुबह करीब साढ़े चार बजे सभी युवक इंडिगो कार संख्या रफ्तार कार (जेएच05एटी-3482) से पिकनिक मनाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन उन लोगो की कार बिष्टुपुर के सर्किट हाउस गोलचक्कर के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिष्टुपुर पुलिस घटनास्थल जाकर कार में फंसे लोगो को निकाला। जिसमें उसमे सवार 5 लोगो घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तीन घायल युवकों को एमजीएम अस्पताल में लाया गया। जहां इलाज के दौरान एक और युवकों की मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद आदित्यपुर के आरआईटी के बाबा आश्रम जश्न का माहौल अचानक मातम में बदल गया है।