दिल्ली के मालवीय नगर में एक लड़की पर रॉड से हमला

दिल्ली के मालवीय नगर में दिनदहाड़े एक लड़की की हत्या कर दी गई। कहा जा रहा है कि एक युवक ने रॉड से हमला कर लड़की की हत्या कर दी। हमले में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना अरबिंदो कॉलेज के पास की है। यहाँ विजय मंडल पार्क शिवालिक ए ब्लॉक में लड़की का शव मिला है। लड़की की उम्र 25 साल बताई जा रही है। पार्क में एक बेंच के नीचे एक लड़की का शव मिला। उसके सिर से खून बह रहा था और सिर के आसपास खून पड़ा हुआ था। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना के जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस कॉलेज और आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज भी खंगालेगी। पुलिस ने शव को पोस्टपॉर्टम के लिए भेज दिया है।