महाराष्ट्र के पुणे में दिनदहाड़े एक लड़की पर चाकू से किया हमला

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पुणे (Pune) शहर में मंगलवार को दिनदहाड़े 19 वर्षीय एक महिला पर उसके दोस्त ने कथित तौर पर हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सदाशिव पेठ के पेरुगेट इलाके में हुई। घटना की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सदाशिव पेठ के पेरुगेट इलाके में 21 साल के एक व्यक्ति ने 19 साल की एक महिला पर कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला किया। यह घटना सुबह करीब 10 बजे की है। पीड़िता और आरोपी एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और लड़की ने हाल ही में लड़के से बात करना बंद कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि हमलावर ने लड़की का पीछा किया, लेकिन आसपास के लोगों ने उसे रोक लिया। अधिकारी ने कहा कि लड़की के सिर और हाथ में चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छोड़ दिया गया है। पुलिस इस मामले की जाँच कर रही है।