बिहार के समस्तीपुर जिले में एक किसान की गोली मारकर हत्या

बिहार (BIHAR) के समस्तीपुर जिले (Samastipur District) में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। जहाँ भूमि विवाद (land dispute) में किसान की गोली मारकर हत्या की। जानकारी के मुताबिक, मृत किसान मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड संख्या दस निवासी बलदेव गिरि (75) हैं। जहाँ देर रात में घटित घटना में आसपास के लोगों ने गोलीबारी की आवाज नहीं सुनी। इस बात का पता लोगों को सुबह होने पर ही चला। हत्‍या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक मृतक किसान का कतिपय लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था। वार्ड संख्या दस में ही वे अपना नया मकान का निमार्ण करवा रहे थे। निर्माणाधीन मकान में प्रयुक्त होने वाले सामानों की सुरक्षा के लिए वे अपने पड़ोसी सत्यनारायण साह के खपरैल मकान के दरवाजे पर सो रहे थे। बुधवार सुबह लोगों ने उनके शरीर से खून निकलता हुआ देखा। इसके बाद हल्ला हुआ। सूचना पर पहुंचे मृतक के स्वजन में मातमी सन्नाटा पसर गया। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।