मशहूर उपन्यासकार एमजी वसांजी के उपन्यास ‘A Delhi Obsession’ को दिल्ली के एक क्लब में लोगों के सामने प्रस्तुत किया गया। यह उपन्यास जुनून, प्रेम और विश्वास की एक अद्भुत कहानी को बड़े ही उत्तम तरीके से ज़ाहिर करता है। कहानी की शुरूआत में पात्र मुनीर खान की मुलाकात आकर्षक और मजाकिया मोहिनी सिंह से दिल्ली के एक क्लब में होती है। मोहिनी विवाहित हैं और एक समाचार पत्र स्तंभकार के रूप में काम कर रही हैं। केन्या में जन्मे मुनीर मोहिनी के आकर्षण में पड़ जाते हैं। इसके आगे इस रोमांचित उपन्यास में क्या होगा, यह जानने के लिए आपको इसे पढ़ना होगा। कनाड़ा के उपन्यासकार की यह कहानी आपको गहरी दुविधाओं से सामना करना सिखाएगा। इसमें बेहद ही संवेदनशील मुद्दे हैं, साथ ही यह पाठकों के सोचने के तरीके को भी प्रभावित करती है।