कोनेरू हम्पी बनीं विश्व विजेता

रूस में आयोजित महिला विश्व रैपिड शतरंज प्रतियोगता 2019 भारत की कोनेरू हम्पी ने जीत ली है। मॉस्को में रविवार को हुए अंतिम मुकाबले में हम्पी ने चीन की लेई टिंगजी को 2-1 से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। 2016 में शतरंज छोड़ने के बाद दोबारा 2019 में वापसी करते हुए हम्पी विश्व विजेता बन गईं। दूसरी तरफ पुरुष वर्ग में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन ने तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया।