
भारतीय नौसेना ने अपने जवानों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। जवानों को जासूसी और हनी ट्रैप के जाल से बचाने के लिए सोशल मीडिया मंच फेसबुक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही अब जवान नौसेना के ठिकानों जैसे युद्ध पोत और डार्कयार्ड पर स्मार्टफोन का उपयोग भी नहीं कर पाएंगे। कुछ दिनों पहले नौसेना के करीब सात कर्मी गोपनीय सूचना बाहर फैलाने के कारण गिरफ्तार किए गए थे। इसके बाद नौसेना ने यह सख्त कदम उठाए हैं।