
क्रिसमस आने में केवल एक दिन ही बचा हैं। इसको मनाने की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। दुकानों के बाहर सेंटा क्लॉज और क्रिसमस से जुड़ी चीजों से बाजार सज हुआ है। इस बार बाजार में रोबोटिक सेंटा क्लॉज आ गए हैं, जिसमें बैट्री डालने के बाद यह जिंगल बेल, जिंगल बोलता है। इसे खूब पसंद किया जा रहा है। बच्चों को लुभाने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। गिरजाघरों को रोशनी से सजाया जा रहा है। इसके अलावा वहां क्रिसमस कैरल्स का आयोजन भी किया जा रहा है। इस सब के बाद लोग क्रिसमस ट्री को अपने-अपने घरों में ले जा कर सजाएँगे। इसके साथ ही क्रिसमस केक भी तेजी से तैयार किए जा रहे हैं।