उन्नाव मामले में सज़ा

उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा के निष्कासित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को दोषी पाया गया था। आज दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने उनकी सज़ा पर अपना फैसला सुनाया। उन्हें आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई है। इसके अलावा ₹25 लाख का जुर्माना भी लगाया गया है। इस राशि में से ₹10 लाख पीड़िता के घरवालों को दिया जाएगा।