एक हो जाएंगे दो केंद्र शासित प्रदेश

देश के दो केंद्र शासित प्रदेशों ‘दादरा व नागर हवेली’ और ‘दमन व दीव’ को जोड़ कर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने का विधेयक संसद के शीतकालीन सत्र से पहले ही पारित हो चुका है। अब 26 जनवरी 2020 को यह दोनों विलय होकर एक केंद्र शासित प्रदेश बन जाएंगे। इन दोनों को एक करने का मुख्य कारण दोनों प्रदेशों में सुचारु रुप से प्रशासन व्यवस्था को चलाना है। इसके साथ ही अब देश में कुल 8 केंद्र शासित प्रदेश रह जाएंगे, जो कि इससे पहले 9 थे।