साहित्य अकादमी 2019 पुरस्कारों का ऐलान

साहित्य अकादमी ने वर्ष 2019 के लिए पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। अंग्रेजी भाषा के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर को उनकी किताब ‘एन ऐरा ऑफ डार्कनेस’ के लिए चुना गया है। उनकी किताब में भारत पर ब्रिटिश राज के बारे में बताया गया है। हिंदी भाषा के लिए नंदकिशोर आचार्य को उनकी कविता ‘छीलते हुए अपने को’ के लिए सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा अन्य भारतीय भाषाओं के 23 लेखकों को भी यह प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है।