
भारतीय स्टेट बैंक और पँजाब नेशनल बैंक के बाद अब बैंक ऑफ बड़ौदा के खातों में भी गड़बड़ पाई गई है। रिज़र्व बैंक के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष 2018-19 में बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने खातों में कुल फंसे कर्ज (एनपीए) को ₹5,250 करोड़ कम करके दिखाया। इस बैंक का असली कर्ज ₹75,154 करोड़ था, जबकि उसने अपने खातों में इसे ₹69,924 करोड़ ही दिखाया। इस तरह उसने रिज़र्व बैंक से सही जानकारी छुपाई।