दिल्ली में आज विरोध प्रदर्शन

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में आज दिल्ली में जगह-जगह प्रदर्शन होंगे। इसको देखते हुए दिल्ली मैट्रो ने आज अपने 14 स्टेशनों को बंद कर दिया है। ये स्टेशन हैं – जामिया, जसोला, मुनिरका, जामा मस्जिद, चांदनी चौक, लाल किला, विश्वविद्यालय, पटेल चौक, खान मार्केट, लोक कल्याण मार्ग, उद्योग भवन, आईटीओ, प्रगति मैदान और केंद्रीय सचिवालय। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने लाल किले के आस-पास के इलाकों में धारा 144 भी लगा दी है। बाकी जगह भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।