नहीं रहे डॉ. श्रीराम लागू

हिंदी और मराठी फिल्मों के महान अभिनेता डॉ. श्रीराम लागू का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने पुणे के एक निजी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में अंतिम साँस ली। ‘घरौंदा’ और ‘लावारिस’ जैसी बड़ी फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया। ‘घरौंदा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर के पुरस्कार से भी नवाज़ा गया था। वे लंबे समय तक थियेटर से भी जुड़े रहे। उन्होंने करीब 100 हिंदी और 40 मराठी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का मनोरंजन किया। वे पेशे से एक ईएनटी सर्जन भी थे।